-पूर्व प्रधान ने न्यायालय के आदेश पर महिलाओं समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। रोशनगढ़ गांव में जमीन पर कब्जा करने के विरोध में पूर्व प्रधान और उसके साथी की पिटाई कर दी गई। इस मामले में पूर्व प्रधान ने न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रोशनगढ़ के पूर्व प्रधान नाजिम और सरफराज ने बताया कि उसने गांव के ही नूरहसन से जमीन खरीदी थी, जिसका बैनामा कराने के बाद एसडीएम से अनुमति लेकर चहारदीवारी कराकर आबादी के रूप में घोषित करा लिया था। आरोप लगाया कि बराबर के प्लाट के मालिक राशिद और मोहम्मद जावेद ने अपनी जमीन के साथ उसकी जमीन का हिस्सा विक्रय पत्र में दर्शाकर बेच दिया। आरोप है कि चार जुलाई को गांव के ही राशिद और पिलाना निवासी पूनम ने उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पूर्व प्रधान और सरफराज की पिटाई कर घायल कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राशिद, सोना, मोहम्मद जावेद निवासी रोशनगढ़, देवेश, पूनम, निरंकार त्यागी निवासी पिलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।