फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामवीर शौकीन कोर्ट में पेश

Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
court - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। देहरादून पुलिस से दो एके-47 और एक कार्बाइन लूटकर गैंगेस्टर अमित उर्फ भूरा को छुड़ाने के मामले में तिहाड़ जेल से दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन, बी वारंट पर सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव के गैंगेस्टर अमित उर्फ भूरा को देहरादून पुलिस 15 दिसंबर 2014 को बागपत कोर्ट में पेशी पर लेकर आ रही थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल के पास से स्कॉर्पियो में सवार अपराधियों ने पुलिस वालों ने असलाह लूटकर अमित को छुड़ा लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि जेल में बंद सुनील राठी ने भूरा को अपने साथियों से छुड़वाया है। पुलिस ने सुनील राठी, दिल्ली के मुंडका विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को साजिश रचने का आरोप बनाया था। इसके अलावा रामवीर के भांजे नीरज बवाना और उसके साथियों को उसको छुड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

इस मामले में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पर दिल्ली पुलिस ने मकोका की कार्रवाई कर दी थी। दो सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस ने आरोपी पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। पता चलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामवीर शौकीन को बी वारंट पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। अनुमति मिलने पर तलबी नोटिस तिहाड़ जेल में दाखिल की। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी रामवीर शौकीन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बी वारंट पर सीजेएम मुकेश कुमार सिंह की कोर्ट में पेश किया।  कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया आरोपी पूर्व विधायक रामवीर शौकीन बी वारंट पर कोर्ट में पेश हुए है। अगली सुनवाई दस जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें