खेकड़ा। नगर पालिका के एक पूर्व सभासद के पुत्र ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर निवासी पालिका के एक पूर्व सभासद के पुत्र का मंगलवार शाम परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद स्वयं को दुकान के अंदर बंद कर लिया। वहीं, उसकी मौत हो गई। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दुकान का शटर तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने रात में ही पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि इस संबंध में यदि सूचना आएगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद