फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चलाएं स्कूल बसें-आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। चमरावल के रायॅल कान्वेंट इंटर कॉलेज में छात्र आयुष की मौत के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। आरटीओ सुभाष राजपूत ने बुधवार को वनस्थली पब्लिक स्कूल में निजी स्कूल संचालकों व बस चालकों की बैठक ली। इसमें बस चालकों को धीमी गति से स्कूल बस चलाने के लिए निर्देश दिए। बताया कि बच्चों को बस में बैठाते व उतारते समय ध्यान रखें। उन्होंने स्कूल संचालकों को दस दिन के अंदर जर्जर बसों को हटाने व बस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के मंडल संयोजक हर्षित जैन, अनुराग जैन, संजीव पंवार, महक सिंह हुड्डा, सत्येंद्र तोमर सहित अन्य निजी स्कूल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें