फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीआईएसएफ के पूर्व सिपाही की पीटकर हत्या

Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बिजरौल गांव निवासी मृतक सन्नी का फाइल फोटो ।स्रोत:परिजन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में सोमवार की देर रात घर से बुलाकर सीआईएसएफ के पूर्व सिपाही सनी तोमर (36) की दोस्तों ने पीटकर व ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी सनी का शव निर्माणाधीन इकोनॉमिक कॉरिडोर पर फेंककर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह शव मिलने पर मृतक के पिता देवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



घर से सोमवार की देर रात सनी तोमर को गांव के ही तीन दोस्त व एक अज्ञात युवक कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। पहले उन्होंने गांव के बाहर स्थित ठेके से शराब खरीदी और बाद में जलालपुर गांव के जंगल में बैठकर शराब पीने लगे। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में चारों ने सनी की पीटकर हत्या कर दी और ईंटों से उसका चेहरा भी कुचल दिया। इसके बाद चारों हत्यारोपी सनी का शव बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के पास निर्माणाधीन इकोनॉमिक कॉरिडोर पर फेंककर फरार हो गए।
सनी तोमर का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी एनपी सिंह वहां पहुंचे तो पुलिस ने छानबीन की। सनी तोमर सीआईएसएफ में सिपाही भर्ती हुआ था और करीब पंद्रह साल पहले घर आ गया था। उसको कार्रवाई के लिए नोटिस भी भेजे गए, मगर वह वापस नहीं गया और उसकी नौकरी चली गई। सनी के पिता देवेंद्र भी सीआईएसएफ में एएसआई थे जो कुछ महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी तरफ से शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के शांतुन, वीशू, शुभम समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हत्यारोपियों को तलाश किया जा रहा है और उनको जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें