फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ब्लू हाउस ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

Wed, 13 Nov 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने येलो हाउस को हराकर मैच जीता।
विज्ञापन

पीटीआई संजय सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच के फाइनल में येलो हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित पांच ओवर में 18 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू हाउस की टीम ने पांच ओवर में 19 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें विद्यार्थियों ने लघु नाटक और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, राजेश, सरोज, विकास मानव, हरिओम शर्मा, शिवदत्त द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
गोला फेंक में आदित्य और एकता रही प्रथम

बागपत। श्रीराम काॅलेज ऑफ हायर एजूकेशन में मंगलवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन गोला फेंक और जेवलिन थ्रो की प्रतियोगिता हुई। पहले दिन हुई बालक वर्ग की गोला फेंक में आदित्य शर्मा और बालिका वर्ग में एकता प्रथम रही। जेवलिन थ्रो में बालक वर्ग में कार्तिक और बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, प्रिंस सिंघल, रोहित शर्मा, अंकित, गुलशन, हरीश चौहान, तनु, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें