फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व सीडीओ पर नौकरी के लिए साढ़े नौ लाख रुपये लेने का आरोप

Wed, 13 Nov 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व सीडीओ एमएल व्यास पर शामली के पिंडौरा गांव के एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर रुपये वापस दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शामली के पिंडौरा गांव निवासी विकास कुमार ने आरोप लगाया कि बागपत में सीडीओ रहे एमएल व्यास घर आते-जाते रहते थे। सीडीओ ने विकास भवन में नौकरी लगवाने की बात कही थी। नौकरी के लिए साढ़े नौ लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने सीडीओ पर विश्वास कर जनवरी 2023 में साढ़े नौ लाख रुपये दे दिए थे। एक साल बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाई और कई बार मांगने के बाद भी तीन लाख रुपये ही वापस दिए।
दो लाख रुपये खाते में दिए और एक लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि अब साढ़े छह लाख रुपये नहीं दे रहे हैं और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहे है। व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अरविंद मोहन ने डीएम को पत्र भेजकर जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीडीओ को पत्र लिखकर जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन

- वर्जन
- मैंने किसी भी व्यक्ति से नौकरी लगवाने के लिए साढ़े नौ लाख रुपये नहीं लिए। मेरे हाथ में किसी की नौकरी लगवाना नहीं है। शिकायत करने वाले व्यक्ति विकास ने मुझे गाजियाबाद में प्लॉट दिलाने के लिए तीन लाख रुपये लिए थे। मैंने नकद एक लाख व बेटे के खाते से दो लाख रुपये दिए। अब प्लॉट नहीं दिलाया जा रहा है। जल्द ही व्यक्ति के खिलाफ गाजियाबाद व शामली थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - एमएल व्यास, पूर्व सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें