संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। एआई से एडिट की गई फोटो वायरल करने के विवाद में बुधवार को दौझा गांव में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के विशाल उर्फ छोटू घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया।
दौझा गांव के दो पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते उन्होंने एक-दूसरे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इन फोटो में युवकों के हाथों में एके-47 जैसा हथियार दिखाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि फोटो एआई से एडिट की गई थीं। बुधवार को अफजाल पक्ष के विशाल उर्फ छोटू की दूसरे पक्ष के युवक से इसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विशाल की पिटाई की गई, जिससे वह घायल हो गए। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घायल युवक बिना तहरीर दिए ही वापस चला गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।