फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिह्न के लिए बरपा हंगामा

Tue, 24 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय पर सोमवार को नाम वापसी के बाद अब 335 ग्राम प्रधान व 510 ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में रह गए हैं। नामवापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न आवंटन में देरी को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने ब्लाक पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। देर शाम तक चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया चली। इस दौरान बड़ौत-बावली मार्ग भी अवरुद्ध रहा।

सोमवार को ब्लाक पर नौ टेबिलों पर 27 कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने में जुटे थे। देर शाम तक चली नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अब ब्लाक के तहत पड़ने वाले 44 गांवों के 335 ग्राम प्रधान प्रत्याशी व 510 ग्राम पंचायत सदस्य चुनावी मैदान में रह गए हैं।

नाम वापसी के बाद शाम 6.30 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गए। देरी से चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर प्रत्याशियों व उनके साथ आए समर्थकों ने ब्लाक परिसर के बाहर जमकर हंगामा-प्रदर्शन कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पसंदीदा चुनाव चिह्न लेने को लेकर कई प्रत्याशियों ने हंगामा भी किया। एडीओ पंचायत योगेंद्र शर्मा, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, लोकपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक स्थिति को संभालने में लगे रहे। उधर, एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, सीओ सीपी सिंह ब्लाक का निरीक्षण कर स्थितियों का निरीक्षण करते रहे।

चुनाव सामग्री की स्टाल सजी ः बड़ौत। ब्लाक पर सोमवार को चली चुनाव चिह्न की प्रक्रिया के दौरान ब्लाक परिसर के बाहर चुनाव-प्रचार की सामग्री की स्टालें सज गई। इन स्टालों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।

बड़ौत-बावली मार्ग हुआ अवरुद्ध
बड़ौत। चुनाव आवंटन की प्रक्रिया के दौरान ब्लाक परिसर के बहार बड़ौत-बावली मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। नतीजतन राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग को खुलवाने को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फर्जी मतदाता बनाने की शिकायतें की
बागपत/दोघट। मंसूरपुर और गढ़ी कांगरान के लोगों ने निर्वाचन अधिकारियों ने गांव में फ र्जी मतदाता बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मंसूरपुर के ओमवीर सिंह द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि एक पक्ष से मिलकर गांव के लोगों को एक की बजाय कई-कई जगह मतदाता बनाकर वोट बढ़ा दी गईं हैं।

जिससे गांव की वोटों की संख्या अधिक हो गई है। यह सब फर्जी मतदान कराने के लिए किया गया है। उन्होंने इसकी जांच कराकर मतदाता सूची को ठीक कराने की मांग की है। उधर दोघट के गढ़ी कांगरान निवासी प्रेमपाल ने  जिला निर्वाचन अधिकारी बागपत को भेजे पत्र में बताया है कि गढ़ी कांगरान गांव में 14 वोट बनाने के आवेदनों में मार्कशीट लगाई गई है।

जिसमें दर्शाई गई जन्म तिथि में कंप्यूटर द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है। गांव में निरस्त हुई 66 वोटों को दोबारा बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। वोट बनवाने के लिए दो ऐसे लोगों के आवेदन भी दिए गए है, जो गांव के मूल निवासी भी नहीं है और अभी भी गांव में नहीं रहते। उन्होंने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पर्चा निरस्त फिर भी दे दिया चुनाव चिह्न
बड़ौत। ब्लॉक में जांच व चुनाव चिह्न के उपरांत हसनपुर जिवानी गांव की चस्पा की गई सूची में एकतरफा एक प्रधान पद के प्रत्याशी की लिस्ट चस्पा होने के बाद विरोधी पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद इसकी शिकायत एसडीएम को की है।

हसनपुर जिवानी गांव में प्रधान पद के लिए सुरेशपाल पुत्र सुखबीर सिंह, कपिल पुत्र सुरेशपाल, नीरज पुत्र ओमकार, अनिता पत्नी नीरज ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नीरज व अनीता के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे, जिसकी सूची बड़ौत ब्लॉक में चस्पा दी गई थी और कपिल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

इसके बाद भी नीरज को आरओ द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरि गोविंद सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरओ को फाइल दे दी गई है और यह मामला एडीएम बागपत को सौंपा जा रहा है। अभी तक चुनाव चिह्न देने की जो बात आ रही है। यह विचाराधीन है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें