खेकड़ा। जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता और ट्रायल के बाद फुटबाल की विभिन्न वर्ग की जिला टीमों का चयन हुआ। चयनित टीमें 26 - 27 अगस्त को गुलावठी (बुलंदशहर) में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्राम रटौल स्थित सेंट मैरी इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ फादर जोश मैथ्यूज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इसमें अंडर 14 बालक वर्ग में पहला मैच बागपत और छपरौली की टीमों के बीच हुआ।
इसमें बागपत की टीम ने छपरौली की टीम को 2 अंक के मुकाबले 3 अंक लेकर एक अंक से हराया। इसी वर्ग में दूसरे मैच में खेकड़ा की टीम ने बिनौली की टीम को 2 के मुकाबले 4 अंक लेकर 2 अंक से हराया। इसके फाइनल में खेकड़ा की टीम ने बागपत की टीम को 5- 1 अंक से हरा कर प्रतियोगिता जीती।
अंडर 14 बालिका वर्ग फुटबाल टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन के चलते छात्रा सोनम, गुलशन, दीपा, वैशाली, शैली, आरती, संजना, आंचल, कंचन आदि का चयन किया। अंडर 19 बालक वर्ग की जनपदीय टीम के लिए खिलाड़ी अनमोल, जिम्मी, आनंद, रोशन, अमर, अभिषेक, शिवम, विपिन, अनीस, नितिन, नीरज, शाहरुख आदि का चयन किया।
जबकि अंडर 19 बालिका वर्ग टीम के लिए वंशिका, कलश धामा, शिवानी, प्रीती, काजल, आराधना, मधु, आशा, पूजा, मीनाक्षी, मानवी चौधरी, अदिति, चंचल आदि का चयन किया। चयनित टीमें 26- 27 अगस्त को अमर सिंह इंटर कॉलेज, गुलावठी (बुलंदशहर) में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। अशोक तेवतिया, सुशील कुमार, अनिल जोन, तेजपाल सिंह, संजीव कुमार, भूपेंद्र, सेवक राम, राज कुमार, अनवर अली, माजिद, सचिन शर्मा, रामनाथ पांचाल, निर्मला आदि रहे।