फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटेज से संदेह के घेरे में आया युवक

Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूनियन बैंक के सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा को गोली मारकर 5.88 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिल गई है। फुटेज के आधार पर बागपत का एक युवक संदेह के घेरे में आ गया है। पुलिस उसके घर तक पहुंच गई है। लेकिन संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन


शहर के बड़ौत रोड के भजनलाल-ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा, पेट्रोल पंप मालिक ईश्वर दयाल गुप्ता के पोते अंकित गुप्ता के साथ सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे यूनियन बैंक में कैश जमा करने के लिए स्वीफ्ट डिजायर से गए थे। गाड़ी से उतने के बाद बैंक में जाते समय दो बदमाशों ने सेल्समैन सचिन शर्मा को गोली मारकर 5.88 लाख का कैश लूट लिया था। यह घटना काफी लोगों के सामने हुई थी। पुलिस ने लोगों से जानकारी की तथा बैंक में लगे कैमरे की जांच की। उसकी फुटेज प्राप्त कर बदमाशों की तलाश शुरू की।

इसके लिए पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जेल में बंद और जमानत पर आए अपराधियों से भी पूछताछ की। इससे पुलिस को बेहद ही अहम सफलता मिली। पुलिस सूत्रों की मानें तो फुटेज के आधार पर बागपत का एक युवक संदेह के घेरे में आ गया है। आशंका है कि उसने ही अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। सहीं पता तो उसके पकड़े जाने के बाद ही चलेगा। पुलिस मंगलवार शाम उसके घर तक पहुंच गई। लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि केस के संबंध में कई अहम जानकारी मिली है। उम्मीद है जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें