फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खुरपका-मुंहपका बीमारी से एक सप्ताह में 10 पशुओं की मौत, 50 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सांकलपुट्ठी गांव में पशुओं में फैल रही बीमारी, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। सांकलपुट्ठी गांव में खुरपका-मुंहपका बीमारी के चलते एक सप्ताह में 10 पशुओं की मौत हो गई है। साथ ही 50 बीमारी से पीड़ित हैं। लोगों को निजी चिकित्सक से पशुओं का उपचार कराना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए गांव में पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच करवाने की मांग की।
खुरपका-मुंहपका बीमारी पशुओं में लगातार बढ़ती जा रही है। सांकलपुट्ठी गांव में खुरपका-मुंहपका बीमारी के चलते जहां 50 से ज्यादा पशु बीमार हैं। वहीं एक सप्ताह में बिल्लू की एक भैंस, कंवरपाल की दो कटिया, मांगे की एक कटिया, सेंसर की एक कटिया, नीटू की एक भैंस, राजबीर का एक पशु, दयानंद शर्मा का एक पशु, चंद्रपाल का एक पशु, तेजबीर की एक भैंस, विनय की एक भैंस की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सुरेश के दो पशु, अजय के तीन पशु, नरेश के दस पशु, मनोज के चार पशु, सोनबीर के तीन पशु, बिजेंद्र के चार पशु, कृष्णपाल के दो पशु, हरपाल के पांच पशु सहित 50 पशु बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश, जसवीर सिंह, हरपाल आदि ने कहा कि गांव में पशुओं में खुरपका मुंहपका बीमारी बढ़ती जा रही है और पशु चिकित्सकों का इस तरफ ध्यान तक नहीं है, जिससे उन्हें निजी पशु चिकित्सकों के पास उपचार कराना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर जांच करवाने की मांग की है। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है और चिकित्सकों को भेजकर उपचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें