फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम को निरीक्षण में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खाद्य विभाग की टीम को रेस्टोरेंट, किरयाना और मीट की दुकानों पर निरीक्षण में खामियां मिलीं। विभाग की ओर से रेस्टोरेंट और दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न होने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की टीम की ओर से दिल्ली रोड के भगवान जी स्वीट्स व रेस्टोरेंट, रॉयल रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में दोनों ही प्रतिष्ठानों के परिसार में गंदगी मिली और टाइल्स टूटी मिली थी। इसके अलावा दुकान पर लाइसेंस प्रदर्शित नही किया जा रहा था। जिस पर विभाग की ओर से दोनों प्रतिष्ठान संचालकों को 20 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का नोटिस जारी किया गया है। व्यवस्थाएं न सुधारने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है।
इसके अलावा बरनावा में इस्लाम, बहाव, यामीन, फरमान, सीनू कुरैशी और मोमीन, मनीष जैन, गुराना रोड बड़ौत व साजिद छपरौली को भी नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें