फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ नवजात देखभाल इकाई शुरू

विज्ञापन
बागपत सीएचसी में निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- इकाई में नवजात बच्चों को मां के साथ कंगारू मदर केयर विधि से दिया जा रहा उपचार
विज्ञापन

- डीएम राजकमल यादव ने सीएचसी बागपत में इकाई का निरीक्षण कर ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के दस स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृ नवजात देखभाल इकाई का शुभारंभ हो गया है। इकाई में कम वजन के नवजात बच्चों को कंगारू मदर केयर विधि के आधार पर उपचार दिया जा रहा है। बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने बागपत सीएचसी की इकाई का निरीक्षण कर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल, बागपत सीएचसी, बड़ौत सीएचसी, छपरौली सीएचसी, बिनौली सीएचसी, पिलाना सीएचसी, खेकड़ा सीएचसी, सरूरपुर सीएचसी के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डौला, अमीनगर सराय और अग्रवाल मंडी टटीरी में मातृ नवजात देखभाल इकाई का संचालन शुरू किया गया है। इकाई में कंगारू मदर केयर विधि से कम वजन के नवजात बच्चों को मां के साथ रखकर वजन बढ़ाया जाता है। बच्चे का वजन सामान्य स्तर तक न आने पर बच्चे को इकाई में ही उपचार दिया जाता है। इकाई शुरू होने से शिशु मृत्यु दर कम करने और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायता मिलेगी। पीलिया से ग्रसित शिशुओं को इकाई में फोटो थेरेपी मशीन से उपचार की सुविधा दी जाएगी। बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने बागपत सीएचसी में स्थापित मातृ नवजात देखभाल इकाई का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी पर आने वाले मरीजों को समय पर उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए डॉ विभाष राजपूत के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें