-धनौरा सिल्वरनगर से मुजफ्फरनगर मंडी में मिलावटी मावा लेकर जाने की मिली थी सूचना
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बिनौली में स्विफ्ट कार से 650 किलो मिलावटी मावा पकड़ा। टीम ने मावा को नष्ट कराकर नमूना जांच के लिए भेजा है। धनौरा सिल्वरनगर का आसिफ कार से मुजफ्फरनगर मंडी में मावा लेकर जा रहा था।
सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को धनौरा सिल्वर नगर के आसिफ द्वारा मुजफ्फरनगर मंडी में मिलावटा मावा ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने बिनौली में स्विफ्ट कार को रोककर जांच की, जिसमें 650 किलो मिलावटी मावा मिला। जांच में मावा पावडर और शैलकड़ी से तैयार करना पाया गया। टीम ने मौके पर ही जेसीबी से मावा को मिट्टी में दवाया और नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। पूछताछ में आसिफ ने बताया कि वह मुजफ्फनगर की मंडी में मावा बेचने के लिए जा रहा था। नमूने की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य मौजूद रहे।