फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्यामपुर प्रकरण में तीसरी बार धरने पर बैठे ब्राह्मण समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर धरना स्थगित किया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया
विज्ञापन

फोटो 8

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। क्यामपुर प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण जागरूक महासंघ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहां पहुंचे एसडीएम और सीओ के आश्वासन धरना स्थगित किया। साथ ही तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ब्राह्मण जागरूक महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि एक अक्तूबर को क्यामपुर गांव में कुलदीप शर्मा के परिवार की महिलाओं पर गली में धूल उड़ने के विवाद में लाठी डंडोंं से हमला कर दिया गया। इसमें घायल तीन महिलाओं और एक युवक का सीएचसी में उपचार कराया गया। कार्रवाई नहीं होने पर चार अक्तूबर को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कोतवाली में धरना दिया। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कार्यालय पर हंगामा कर धरना प्रदर्शन किया। तब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हैं। ये पीड़ित परिवार पर बार-बार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। धरना देने वालों में कपिल शर्मा, विजय शर्मा, रोहित शर्मा, गोविंद शर्मा, सतीश शर्मा, विकल शर्मा, अमित, सोनू, पंड़ित रामकिशन समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें