फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दिखाए मार्ग पर चलने से होंगे दुख दूर : अनुभूति माता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 21केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा और विशेष आराधना की। कार्यक्रम में अनुभूति माता ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया।
विज्ञापन


विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। इसके बाद, श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्म सभा में प्रवचन देते हुए अनुभूति माता ने कहा कि भगवान की महिमा अपरंपार है और मनुष्य को उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर ईश्वर की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। माता ने समझाया कि ईश्वर की भक्ति से ही जीवन को सही दिशा मिलती है। अनुभूति माता ने आगे कहा कि जो व्यक्ति भगवान के दिखाए गए मार्ग पर चलता है, भगवान उसके सभी दुख दूर कर देते हैं। उन्होंने सभी से भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया। इस धार्मिक आयोजन में मोहित जैन, अभिषेक जैन, मनोज जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, राहुल जैन और सुनील जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें