फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी सोशल ऑडिट ब्लाक सभा 

Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत ब्लॉक में सोशल ऑड़िट सभा के दौरान नोकझोंक करते ग्राम प्रधान व शांत करते डीडीओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित सोशल ऑडिट ब्लाक सभा हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामे के दौरान जहां सोशल ऑडिट टीम ने जिला विकास अधिकारी के समक्ष ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवों द्वारा गांव में विकास कार्यों में किए गए गबन का मामला उजागर किया, वहीं प्रधानों ने सोशल ऑडिट टीम पर संगीन आरोप लगाएं। हंगामा बढ़ता देख मजबूरन जिला विकास अधिकारी व बीडीओ को सभा को बीच में ही खानापूर्ति कर संपन्न कराना पड़ा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिला विकास अधिकारी हुबलाल की अध्यक्षता व बीडीओ प्रेमचंद व एडीओ पंचायत सुधीर चौहान के नेतृत्व में सोशल ऑडिट ब्लाक सभा का आयोजन किया गया था। सभा में ब्लाक के अंतर्गत 44 गांव के प्रधान शामिल हुए। सभा शुरू होते ही जैसे ही सोशल ऑडिट टीम के जिला सोशल ऑडिट कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने अलावलपुर, कंडेरा, जौहड़ी आदि गांवों में ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई सोशल ऑडिट की जांच के बाद ग्राम प्रधान व ग्राम सचिवों द्वारा कराएं गए विकास कार्यों में अनियमितता करते हुए गबन करने का मामला उजागर किया, वैसे ही प्रधानों व सचिवों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने इसको लेकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। जहां सोशल ऑडिट टीम के सदस्य ग्राम प्रधानों व सचिवों पर विकास कार्यों में खेल कर लाखों का गबन करने का आरोप लगा रहे थे, वहीं ग्राम प्रधानों व सचिवों ने सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों पर गांव में फर्जी ऑडिट कर ग्राम प्रधान व सचिवों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख मजबूरन जिला विकास अधिकारी व बीडीओ को सभा को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। बीडीओ प्रेमचंद ने हंगामे की बात से इंकार किया। जिला सोशल ऑडिट कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने बताया कि  गांव में विकास कार्यों में जो खामियां निकली थी उसके निस्तारण के लिए सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान रणधीर सिंह, रविंद्र प्रधान, संजीव, सुधीर, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, भूपेंद्र, प्रवेंद्र, सतीश, रोशनलाल, संजय, सुनीता, सुन्नी, राजीव प्रधान, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, नीरज, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, शिवकुमार, अरविंद शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें