फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर होंगे कष्ट दूर : स्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में श्रीराम कथा आयोजक मंडल समिति द्वारा कराई गई श्रीराम कथा
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को तीसरे दिन राम कथा आयोजक मंडल समिति ने रामकथा कराई। कथा वाचक स्तुति ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने से मनष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है और अपराध बढ़ते चले जाते हैं तो भगवान अवतार के रूप में धरती पर आकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान का रामस्वरूप में जो अवतार हुआ उसके पीछे का कारण धर्म, मर्यादा, संस्कार है। श्री राम के जन्म से हमें शिक्षा मिलती है कि जन्म सूर्य की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए और उनकी आज्ञा का पालन करके समाज में अच्छा संदेश देना चाहिए। उन्होंने राम कथा को सुनने के बाद जीवन में अपनाने का आह्वान किया। राम कथा में प्रमोद कुमार एडवोकेट, दीपक गोयल, राजीव गोयल, मुकेश वर्मा, सुनील कुमार, सोनू मित्तल, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें