फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिन भर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

बागपत। सोमवार की सुबह कोहरा के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। यातायात पुलिस को वाहनों को निकलवाने के लिए दिन भर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शादियों के शुभ मुहूर्त के चलते वाहनों की संख्या भी सड़कों पर अधिक रही।
दिसंबर में कोहरा छाना भी शुरू हो गया है। घना कोहरा पड़ने के कारण पूरा दिन हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिसकर्मियों ने हाईवे की ओर खड़े वाहनों को हटवाया। जाम से निजात वाहनों को यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों का आवागमन कराया। दूसरी ओर छपरौली में कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालकों को हेड लाइट एंव रिफ्लेक्टर जलाकर निकलते नजर आए। दोपहर 12 बजे करीब सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ी वाहनों की संख्या
बागपत। यातायात प्रभारी के प्रसाद ने बताया कि दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने के कारण 709बी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की संख्या बड़ गई। इसमें दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार, उत्तराखंड की ओर जाने वाले वाहन अब ईस्टर्न पेरिफेरल न जाकर बागपत की ओर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। यातायात सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस, कोतवाली पुलिस और पीआरडी के जवानों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें