फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, धूप खिलने पर मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

बागपत। घने कोहरे ने सोमवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हाईवे पर वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। वहीं लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
सोमवार को कोहरे के कारण सुबह के समय नगर के बाजार सूने रहे। दोपहर में धूप खिलने के बाद चहल-पहल बढ़ी। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.9 रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहनों का आवागमन धीमा ही रहा। कुछ वाहन तो हाईवे के किनारे खड़े रहे। वहीं, नगर के मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

सर्दी में रखें ख्याल, लापरवाही पड़ सकती है भारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बच्चों में खांसी, बुखार और निमोनिया हो सकता है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में मास्क और गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। गर्म पानी का नियमित रूप से सेवन करें।
विज्ञापन

मुख्य चौराहों पर जलाए अलाव
नगर पालिका की ओर से नगर के मुख्य चौराहे होलिका चौक, सोनीपत बस स्टैंड, बड़ा बाजार, पुराना कस्बा पुलिस चौकी, कोर्ट रोड, पुरानी तहसील सहित मुख्य स्थानों पर अलाव जलाए गए, जहां लोग हाथ तापते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें