फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के पथ संचलन पर बरसाए फूल

विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्किट में पथ संचलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों का फूलों से - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत और बड़ौत में किया गया पथ संचलन
विज्ञापन

लोगों ने कई जगह फूल बरसाकर स्वागत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आरएसएस ने रविवार को बागपत, बड़ौत और बिनौली में पथ संचलन किया। लोगों ने कई स्थानों पर पथ संचलन करते स्वयं सेवकों पर फूल बरसाए। मां भारती के जयकारे गूंजते रहे।
बागपत में पुराने कस्बे के बागेश्वर मंदिर से प्रांत सह कार्यवाह सेवादास ने हिंदु नववर्ष के बारे में जानकारी देते हुए पथ संचलन शुरू किया। देशराज मोहल्ला, चौहनान मोहल्ला, घनश्यादास मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, राष्ट्र वंदना चौक, होली चौक, शौकत मार्केट, गाधी बाजार, सराफा बाजार, यमुना रोड, ईदगाह, कोर्ट रोड, सिसाना रोड, बड़ौत रोड से होते हुए मेरठ रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में पथ संचलन का समापन हुआ। स्वयं सेवकों का जगह-जगह व्यापारियों, शिक्षकों, महिलाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रचारक अरुण, नगर संचालक प्रकाश राणा, नगर कार्यवाह प्रवीण सोम, गजेंद्र आचार्य, वैभव, नगर विद्यार्थी प्रमुख रजत उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, एडवोकेट रामपाल नेहरा, भूपेंद्र उर्फ मोनू चौहान, कुलदीप भारद्वाज, हरिशंकर सैनी, सुधारस चौहान, सुनील मेवला, प्रदीप बली, राकेश आर्य, प्रवीण शर्मा, प्रवेश मेवला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ए फिल्ड के परिसर से पथ संचलन शुरू हुआ। इस दौरान हरि मोहन, विभाग प्रचारक रामशंकर, जिला संघचालक राकेश कुमार, जिला कार्यवाह सत्यव्रत आर्य, राज्यमंत्री केपी मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बिनौली में शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभाग प्रचारक राम शंकर, सह विभाग संघ चालक रामभरोसे लाल, जिला कार्यवाह सत्यव्रत आर्य, जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी, विभाग गतिविधि प्रमुख अशोक तोमर सहित अन्य ने मां भारती, गुरु गोलवरकर व संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पथ संचलन किया। इस दौरान राजीव धामा, अरुण धामा, अमित धामा, दीपक शर्मा, राजू वर्मा, कृष्णपाल, अनिल भाटिया, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, सुधीर त्यागी, सचिन त्यागी, अमित तितरोदा, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, सतीश वाल्मीकि, अमित भाटिया, भंवर सिंह, महेश त्यागी, प्रधान महिपाल कश्यप, सुधांशु जैन, सेंसरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें