फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पारिवारिक लाभ योजना के लिए पांच हजार रुपये मांगे

Tue, 23 Sep 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तेड़ा गांव की विधवा महिला ओमी को पारिवारिक लाभ योजना की सहायता राशि दिलाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे गए। विधवा महिला ने सीडीओ से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तेड़ा गांव की ओमी ने बताया कि नौ महीने पहले उसके पति वीरसैन की मौत हो गई थी। इसके बाद समाज कल्याण की पारिवारिक लाभ योजना का आवेदन किया। कई महीने बीतने के बाद भी उनके खाते में सहायता राशि नहीं भेजी गई। कई दिन पहले घर आए एक युवक ने खुद को समाज कल्याण विभाग का कर्मी बताकर पांच हजार रुपये की मांग की। युवक ने अपना फोन नंबर भी दिया और रुपयों का जुगाड़ होने पर फोन करने की बात कहकर चला गया। उधर, शिकायत मिलने पर सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग में आवेदन की जांच कराई तो वह सहीं मिला। इसमें सीडीओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें