मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की ओर से विभिन्न योजनाओं में 280 करोड़ की आवासीय एवं अनावासीय संपत्तियों की ई-नीलामी 30 सितंबर को होगी। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुल 31 संपत्तियां शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि जागृति विहार विस्तार योजना संख्या-11 में छह आवासीय संपत्तियां हैं। इनके अलावा ग्रुप हाउसिंग की सात, एक-एक हेल्थ सेंटर और व्यावसायिक संपत्ति शामिल है। माधवपुरम योजना संख्या-10 में एक-एक ग्रुप हाउसिंग व व्यावसायिक संपत्ति हैं। इनके अलावा शास्त्रीनगर योजना संख्या-तीन के तहत 10 दुकानें, दो व्यावसायिक संपत्ति व जागृति विहार योजना संख्या-6 और ट्रांसपोर्ट नगर योजना संख्या-एक में एक-एक व्यावसायिक संपत्ति शामिल है। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि छह आवासीय संपत्तियों की कीमत सात करोड़ और 25 अनावासीय संपत्तियों की कीमत करीब 273 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। अगले दिन ई-नीलामी होगी और एक ही बोली आने की स्थिति में 27 अक्टूबर को उस संपत्ति की ई-नीलामी होगी। ब्यूरो