फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच थाना प्रभारी बदले, ललियाना और धौली प्याऊ चौकी इांर्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- चमरावल के जहरीली शराब प्रकरण के बाद चांदीनगर थाने में बड़ा फेरबदल
विज्ञापन

- सिसाना में महिलाओं के साथ अभद्रता और पुराना कस्बे के बवाल के बाद बदले कोतवाली प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी अभिषेक सिंह ने थानों और चौकियों में बड़ा फेरबदल किया है। जहरीली शराब से छह लोगों की मौत की गूंज लखनऊ तक होने के बाद चांदीनगर थाने की ललियाना और धौली प्याऊ चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाने के तीन एसआई को दूसरे थानों में भेजा गया है। बागपत कोतवाली प्रभारी का दोघट थाने भेजा गया है।
एसपी अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को यह फेरबदल किया। बागपत कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह को दोघट थाना प्रभारी बनाया गया। दोघट से हेमेंद्र बालियान को रमाला थाना प्रभारी, रमाला से रमेश सिंह को छपरौली भेजा गया। खेकड़ा थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से नोविंद्र सिरोही को बागपत कोतवाली प्रभारी, अनिल कुमार को खेकड़ा प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा फेरबदल चांदीनगर थाने में हुआ है। जहरीली शराब प्रकरण के बाद ललियाना चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह और धौली प्याऊ चौकी प्रभारी रविंद्र परिहार को पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक सुभाष चंद और सलीम अहमद को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच विवेचना विंग भेजा गया। उपनिरीक्षक कन्छिद को पुलिस लाइन से धौली प्याऊ, के प्रसाद को बागपत कोतवाली से खेकड़ा, एसएसआई प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन से बागपत कोतवाली, एसआई मानवेंद्र सिंह को डूंडाहेड़ा से बागपत, चांदीनगर थाने से मलखान सिंह को छपरौली, चांदीनगर से सुरेंद्र सिंह को बिनौली, एसएसआई दिनेश को चांदीनगर से बिनौली, उपनिरीक्षक उवैश को बिनौली से ललियाना, बागपत कोतवाली से एसआई सहंसरपाल को छपरौली, महिपाल सिंह को महिला थाना, शिवराज सिंह को क्राइम ब्रांच से चांदीनगर, संजीव शर्मा को पुलिस लाइन से बालैनी थाने की हिंडन चौकी प्रभारी, सुभाषचंद को बागपत से निवाड़ा चौकी, महिला एसआई सुमन को बिनौली से बागपत, एसआई सूरजभान को चांदीनगर से छपरौली भेजा गया है।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें