फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में मिले डेंगू के पांच मरीज, महकमे में खलबली

Sat, 05 Aug 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू की मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक पडने वाले जिले के गांवों में डेंगू पैर पसार रहा है। टाइगर मच्छर ने यहां लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। अलग-अलग गांव में डेंगू के पांच मरीज मिले।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा का कहना है कि मरीजों पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की भी तैयारी की जा रही है।

पिछले बीस दिन से डेंगू का जिले में प्रकोप बढ़ गया है। काठा गांव की महिला यासमीन को जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। तीन दिन बाद इसी गांव की दूसरी महिला वकीला में डेंगू पाया गया।
विज्ञापन


नौरोजपुर गुर्जर निवासी अजीत, फुलैरा निवासी महिला रचना और खेकड़ा कस्बा निवासी गुलिस्तां है का भी आईसीयू के डेंगू कक्ष में उपचार किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में गुलिस्तां का उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉक्टर बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि अस्पताल की लैब रिपोर्ट में पांच मरीजों को डेंगू की पुष्टि अब तक हो चुकी है। जिनमें एक मरीज भर्ती है, अन्य को छुट्टी दे दी गई है। 

 सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा का कहना है कि जिन गांवों के केस मिले हैं, उनमें एहतियात के तौर पर फागिंग करा दी गई है। जिला अस्पताल में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। एक मरीज का उपचार चल रहा है, उसे मच्छरदानी में रखा गया है, जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

डेंगू के लक्षण  
- तेज बुखार होना   
- शरीर में दर्द रहना    
- शरीर पर लाल निशान होना  
- गंभीर हालत में खून की उल्टी भी लगने लगती है  

ऐसे करें बचाव 
- मच्छर से बचाव करें 
- कूलर का  रोज पानी बदले  
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे  
- बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार कराए  

एलिजा टेस्ट के लिए नमूने भेजे  
बागपत। सीएमएस का कहना है कि डेंगू से पीड़ित मरीजों के रक्त के नमूनों को मेरठ अस्पताल में एलिजा टेस्ट कराने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद  स्थिति साफ होगी।  

एडीज एप्टाई है डेंगू का मच्छर 
सीएमएम डॉ बीएल कुशवाह का कहना है कि एडीज एप्टाई मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है। यह स्वच्छ पानी में रहता है और दिन में काटता है। इससे बचाव जरूरी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें