फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे प्रभावित रही कस्बे की विद्युत आपूर्ति, नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन तक इसी प्रकार बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत-मेरठ हाईवे निर्माण के दौरान मंगलवार को कस्बे की पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण उद्योग धंधे बंद रहे। जनता परेशान रही। एनएचएआई अधिकारियों की माने तो तीन दिन बिजली आपूर्ति इसी प्रकार बाधित रहेगी। कारण है कि सड़क निर्माण के साथ साथ बिजली के खम्भों को भी शिफ्ट करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

मेरठ हाइवे निर्माण निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण मंगलवार को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के जेई रजत राम ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों की मांग के अनुरूप तीन दिन तक कस्बे की विद्युत सप्लाई इसी प्रकार बाधित रहेगी। कस्बे के फीडर टाउन एक ,टाउन दो , सूरजपुर महनवा सहित चारों फीडरों पर सुबह नौ से 12 तक व दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कारण है कि हाईवे निर्माण के दौरान बिजली की लाइन को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। उधर, नागरिकों का कहना है कि लगातार पांच घंटे आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी हुई है। ऊर्जा निगम को दो-दो घंटे का शिड्यूल बनाकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें