फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही जींस रंगाई की पांच फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। तहसील प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बुधवार को गांव हरचंदपुर में अवैध रूप से चलाई जा रही जींस रंगाई की पांच फैक्टरियों को सील कर दिया। फैक्टरी मालिकों ने विरोध भी किया। मगर, अधिकारियों ने उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई प्रभात कुमार बुधवार को एसडीएम अजय कुमार से मिले। बताया कि गांव हरचंदपुर में अवैध रूप से जींस रंगाई की फैक्टरियां चलाए जाने की शिकायतें मिल रही है। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा और पुलिस टीम उनके साथ हरचंदपुर गांव पहुंची और जींस रंगाई की फैक्टरियाें में छापा मारा। पांच फैक्टरियां अवैध रूप से चलती पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर टीम ने सभी पांचों फैक्टरियाें को सील कर दिया। फैक्टरी मालिकों ने कार्रवाई का विरोध भी किया।
एसडीएम अजय कुमार ने बताया अवैध रूप से चलाई जा रही जींस रंगाई की पांच फैक्टरियाें को अनियमितता पाए जाने पर सील किया गया है। फैक्टरी संचालकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें