फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच परीक्षा केंद्र बदले जाएंगे, नई सूची आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में पांच परीक्षा केंद्र बदले जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों ने केंद्रों पर सुविधा नहीं होने के कारण केंद्र बदलवाने की मांग उठाई है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित पांचों केंद्रों के स्थान पर दूसरे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। केंद्र बदलने के बाद विभाग की ओर से परिषद को नए केंद्रों की सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 नवंबर को 40 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इनमें से राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय हाईस्कूल चौबली, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा, जवाहर इंटर कालेज निरपुड़ा और राजकीय हाईस्कूल गांगनौली के केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा केंद्र बदलवाने की मांग उठाई है। राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत, जवाहर इंटर कालेज निरपुड़ा के केंद्र व्यवस्थापकों ने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाने की मांग करते हुए कहा कि विद्यालय में संसाधनों का अभाव है और चहारदीवारी भी नहीं है।
इनके अलावा राजकीय हाईस्कूल अहैड़ा, गांगनौली और राजकीय हाईस्कूल चौबली के केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि विद्यालय हाईस्कूल स्तर तक होने के कारण विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। अब विभाग की ओर से इन पांचों विद्यालयों के बजाए अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इनमें से बनाए जा सकते है पांच अन्य परीक्षा केंद्र
विभाग की ओर से हरचंद मल जैन इंटर कालेज टीकरी, आदर्श इंटर कालेज डौला, देव इंटर कालेज डौलचा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, वैदिक कन्या इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी, जनविजय इंटर कालेज कुर्डीनांगल, राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत और जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कालेज बड़ौत में से पांच विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है।
परिषद की ओर से जारी की गई 40 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने संसाधनों की कमी के कारण विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनवाने की मांग की है। इनके स्थान पर अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाकर सूची परिषद को भेजी जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें