फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिछले पांच दिनों से चल रहे कोरोना कर्फ्यू में बुधवार को तीन घंटे के लिए किरयाना की दुकानें खुलीं। इससे नगर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। खरीदारी के दौरान दुकानों पर मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। नगर के मुख्य बाजार और चौराहे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया। 11 बजे के बाद नगर के बाजारों और मार्गों पर सन्नाटा छा गया। लोग फिर से घरों में कैद हो गए। इस दौरान माल वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य जरूरी सेवाओं को ही आने-जाने की छूट रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के चलते शासन ने पूर्व में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह तक कोराना कर्फ्यू की घोषणा की थी। अब दस मई सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा की गई है। इस दौरान लोगों को जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए डीएम राजकमल यादव ने बुधवार सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तक किरयाना की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी। बाजार खुलते ही खरीददारों की भीड़ उमड़ गई। लोगों ने मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कर जरूरत का सामान खरीदा। नगर के मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिस तैनात रही।
बाजार बंद होते ही छा गया सन्नाटा
बाजारों और मुख्य मार्गों पर 11 बजे के बाद सन्नाटा छा गया। नगर के कोर्ट रोड, सिसाना रोड, ईदगाह, बड़ा बाजार, पांडव रोड, यमुना रोड, शौकत मार्केट, गांधी बाजार सूने हो गए। मेरठ-बागपत और दिल्ली -सहारनपुर हाईवे पर भी वाहनों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों और चौराहों पर रहा पहरा
नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर के पुराना कस्बा व अन्य मार्गों पर गश्त कर लोगों को गाइड लाइन का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें