फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत सोमवार को नेेहरू युवा केंद्र की ओर से गांवों में साइकिल रैली निकाली गई। केंद्र के युवाओं ने लोगों को फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का संदेश देते हुए दिनचर्या में कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों को देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत जिले के खेड़की, बिहारीपुर, बावली, महावतपुर, गौरीपुर मीतली, वाजिदपुर एवं ढ़िकाना गांवों में एक साथ साइकिल रैली निकाली। इसके अलावा फिट इंडिया अभियान से आयु समूह एवं वर्गों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रभात फेरी, खेल प्रतियोगिता एवं साइकिल रैली निकालकर आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए देने का आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने बीमारियों से बचाव करने के लिए जागरूक किया। साइकिल रैली में आजाद तोमर, गुलफाम मलिक, सौरभ भारद्वाज, नितीश भारद्वाज, दानिश मलिक, अर्चित दीक्षित, सोनू धनकड़, शुभम धनकड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें