फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर प्रथम व्रतोत्सव तिथि पत्र का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । श्रीराम स्वरूप सनातन धर्म संस्कार संस्थान ट्रस्ट ने रविवार को गुरुपूर्णिमा पर गुरु पूजन किया। इस मौके पर प्रथम व्रतोत्सव तिथि पत्र का विमोचन किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित रविंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा गुरु हमारे जीवन का निर्माता होते हैं, जो नैतिक शक्ति का प्रतीक, आर्थिक सत्ता तथा शासन सत्ता को नियंत्रित करने वाले हैं। हमारी संस्कृति के अनुसार मनुष्य कितना भी बड़ा हो जाए, किंतु गुरु की शिक्षा के बिना वह पूर्ण ओर पवित्र नहीं हो सकता। गुरु जीवन को श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं। गुरु के चरण तीनों लोकों में वंदनीय है। धार्मिक ग्रंथों वेद पुराण में गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने ट्रस्ट के प्रथम व्रतोत्सव तिथि पत्र का विमोचन किया। इस दौरान एडवोकेट नगेश शर्मा, राज कुमार सक्सेना, पुनीत जैन, मोनू दिवाकर, देवेश शर्मा, रोहित शर्मा, जितेंद्र गौड़, सोनू, प्रवेश सैनी, अनिल देव त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें