फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में प्रथम और उपचार में पांचवा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत
विज्ञापन

संक्रमण कम होने पर अब फिर चलेगा जिले में गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले का गोल्डन कार्ड बनाने में प्रथम और पात्र व्यक्तियों का उपचार कराने में प्रदेश में पांचवां स्थान है। संक्रमण कम होने पर अब जिले में फिर से गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया जाएगा। सोमवार को सीएमओ डॉ आरके टंडन ने सभी आरोग्य मित्रों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के सतर्क रहने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। जिले में 45023 परिवारों के 225515 कार्ड का लक्ष्य है और 26 हजार 121 परिवारों के 84 हजार 679 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है। गोल्डन कार्ड बनाने में आबादी के अनुसार जिले को प्रदेश में प्रथम और उपचार में पांचवीं रैंक मिली है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि प्रति लाख आबादी के आधार पर जिले को गोल्डन कार्ड बनाने में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

16 अस्पतालों में उपचार की सुविधा
जिले के सात सरकारी और नौ निजी अस्पतालों में योजना के अंतर्गत उपचार की व्यवस्था है। योजना के आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा ने बताया कि जिले में पूर्व में सात सरकारी और आठ निजी अस्पताल में उपचार की व्यवस्था थी। अब एक और निजी अस्पताल को योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस अस्पतालों में मिल रही सुविधा
सरकारी अस्पताल : जिला अस्पताल, सीएचसी बागपत, सीएचसी बड़ौत, सीएचसी बिनौली, सीएचसी छपरौली, सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी पिलाना।
प्राइवेट अस्पताल : जीवन ज्योति आर्थो सेंटर, मेडिसिटी अस्पताल, सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी, आस्था मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, मिथन नर्सिंग होम, एडीके जैन आई हॉस्पिटल, देवभूमि अस्पताल, क्रिस्टल हॉस्पिटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें