फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: छात्रों से भरी स्कूल बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची चीख-पुकार, बाल-बाल बची कई जिंदगियां, तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2023 12:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : कुछ हमलावरों ने छात्रों से भरी स्कूल बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे छात्रों में चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
स्कूल की बस पर फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर वर्चस्व की लड़ाई में दो-तीन बाइक सवार युवकों ने एक शिक्षण संस्थान की बस पर फायरिंग कर दी। जिससे बस में सवार छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा व बाइक बरामद की है। बताया गया कि फायरिंग करने में 11वीं का छात्र तरुण भी शामिल था।

विज्ञापन


सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर स्थित एक शिक्षण संस्थान के बाहर किसी बात को लेकर छात्र गुटों में संघर्ष हो गया था।

इसी बात को लेकर जब गुरुवार को छुट्टी होने के बाद बस चालक छात्र-छात्राओं को छोड़ने के लिए उनके घर जा रहा था, तभी दो-तीन बाइक सवारों ने बस का पीछा किया और रास्ते में ही बस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली पिछले शीशे को चीरती हुई अगले शीशे में होकर बाहर निकल गई। इससे बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Photos: हादसों का कहर, शामली में तीन दोस्तों की मौत, तो सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

बस में थे 25 छात्र, हो सकती थी बढ़ी वारदात
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस पर स्कूल के बाहर हुए झगड़े के बाद एक छात्र के साथ आए बाहरी युवकों ने जिस तरह बस पर फायरिंग कर दी थी, बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि बस के अंदर 25 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई शिक्षण संस्थानों में कई वारदात हो चुकी हैं।

सीओ सवि रतन गौतम ने बताया कि प्रधानाचार्य अजय शर्मा की तहरीर पर एक छात्र के अलावा खामपुर गांव के गुल्ला और सक्षम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी कीमत पर स्कूल का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सवीरत्न गौतम ने बताया कि आरोपियों में गोल्ला, समक्ष निवासी खामपुर व तरुण निवासी मलकपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में चेकिंग अभियान: 103 वाहनों के कटे चालान, कार्रवाई से देहात क्षेत्रों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

अभिभावक रखें अपने बच्चों का ध्यान
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु अग्रवाल ने बताया कि आजकल के बच्चे कम समय में बिना मेहनत किए सब कुछ हासिल करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में यदि बच्चों को उनकी मनपसंद चीज नहीं मिलती तो वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। अभिभावकों को इस ओर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। बच्चों के बदलते हुए व्यवहार के पीछे मोबाइल भी बड़ा कारण है। यही कारण है कि आधुनिक युग में छोटी सी बात को ही छात्र मन में लेकर बैठ जाते हैं और किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम देने से बिल्कुल भी नहीं डरते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें