फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नहीं रहे राठी खाप के चौधरी, 105 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 350 गांवों में दौड़ी शोक की लहर

Tue, 21 Feb 2023 07:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह का 105 साल की उम्र में निधन हो गया।ब्रह्म सिंह 350 गांवों के राठी खाप के चौधरी थे।
विज्ञापन
राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के टीकरी कस्बा निवासी राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह राठी का 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को राठी खाप चौधरी के निधन से कस्बे में गमगीन माहौल बन गया। उनके अंतिम संस्कार में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राठी खाप के गांव सहित दूर-दराज से गणमान्य लोग शामिल हुए। उधर, उनके निधन पर परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


टीकरी कस्बा निवासी राठी खाप चौधरी ब्रह्म सिंह राठी ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली, जिससे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। वहीं शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हरियाणा, उत्तरखंड, दिल्ली, राजस्थान आदि स्थानों से राठी खाप के गणमान्य लोग आए। 

इस मौके पर पूर्व विधायक हरियाणा कृष्णपाल राठी, पूर्व चेयरमैन महकसिंह राठी, श्रीपाल राठी, मोहनवीर राठी, धीरसिंह राठी, जगदीश राठी, सतीश राठी परनाला, रूपराम राठी सोनीपत, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय राठी, कृष्णदेव राठी खाप प्रतिनिधि, हरनाम राठी, राजेंद्र राठी सहित अन्य काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह

विज्ञापन

वहीं उनके निधन पर बेटे अजित, इंद्र, भाई इकबाल व पोते कृष्णदेव के अलावा परिवार की महिलाओं व युवतियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राठी खाप के लगभग 350 गांवों के चौधरी थे ब्रहम सिंह राठी
स्वर्गीय ब्रहम सिंह राठी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के लगभग 350 गांवों के राठी खाप के चौधरी थे। उनके निधन पर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें

बागपत में राठी खाप के चार गांव
बागपत जनपद में राठी खाप के चार गांव है। जिनमें टीकरी, गांगनौली, हिम्मतपुर व सूजती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें