दोघट। कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर मंदिर में पूजा करने जा रहे युवक पर तीन-चार लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से युवक के बचने पर हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
दोघट के रोहतास पुत्र राजू का कहना है कि वह शुक्रवार की सुबह मंदिर जा रहा था। जब वह मंदिर के गेट पर पहुंचा तो तीन-चार लोगों ने तमंचे से उस पर फायरिंग कर दी। वह बाल बाल बच गया। हमलावरों ने उस पर चाकू से भी हमला किया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे बचाया। तीन-चार लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। रोहतास ने बताया कि दो दिन पहले उसने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी रंजिश को लेकर हमला किया है।