फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की अंधाधुध फायरिंग से दहली आवास विकास कालोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में फायरिंग, दो बदमाश सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

बड़ौत। आवास विकास कालोनी में एक मकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस पति-पत्नी के विवाद को फायरिंग की वजह मानकर जांच कर रही है।
संगीता पत्नी राजीव तोमर आवास विकास कालोनी में कृष्णपाल के मकान में किराये पर रहती हैं। वह बागपत कलेक्ट्रेट में कल्याण विभाग में लिपिक पद पर तैनात हैं। नौ दिन से वह कमरे पर नहीं आई थीं। मकान मालिक कृष्णपाल ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे बाइक पर दो बदमाश आए और संगीता के लिए धमकी देते हुए मकान पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर कालोनी के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस को मौके पर तीन खोखे मिले। कृष्णपाल का कहना है कि संगीता से उसके पति का विवाद चल रहा है। महिला के पति पर संदेह जताते हुए फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरके सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो एक बाइक पर सवार दो युवक फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त की हत्या में जेल गया था पति
आरके सिंह ने बताया कि संगीता का पति बावली गांव निवासी है और पूर्व फौजी है। दोनों का एक बेटा है, जो राजीव के पास रहता है। राजीव 14 साल पहले अपने दोस्त की हत्या में जेल गया था। जेल से आने के बाद वह संगीता को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच राजीव गांगनौली के प्रमोद व सद्दाम के गिरोह में शामिल हो गया था। पुलिस ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया था। आरोप है कि अब राजीव अपनी पत्नी की संगीता की हत्या करने की फिराक में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें