- शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में पटाखों से आधा घंटे तक होता रहा धमाका, महिलाएं व बच्चों के साथ घरों से बाहर भागे लोग
- शाॅर्ट सर्किट से पटाखों में आग लगना बताया जा रहा कारण, अवैध रूप से दोनों मकानों में बनाए जा रहे थे पटाखे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में हनीफ और सोनू के मकानों में बन रहे पटाखों में सोमवार शाम को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आधे घंटे तक दोनों मकानों में तेज धमाके होते रहे और मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घरों से महिलाओं व बच्चों को लेकर लोग बाहर भागे। आग बुझाते समय पड़ोसी युवक वसीम, फिरोज, तालिब और महिला शोएबा भी झुलस गई, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी हनीफ और सोनू के मकानों में पटाखे बनाए जा रहे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे हनीफ के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तभी मकान में रखे पटाखे और अन्य सामान में भी आग लग गई। पटाखों की चिंगारी दूसरे मकान में भी गिर गई और वहां रखे पटाखों में भी आग लगने से तेज धमाके होने लगे। वहां पटाखे बनाने वाले लोग भाग गए, जबकि पटाखों की आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले।
वहां पर दोनों मकानों में भीषण आग देखते ही आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। इसके बाद कई पड़ोसियों ने अपने मकानों की छतों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। करीब आधा घंटे तक वहां पर पटाखों में धमाके होते रहे। इससे मकान में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान भी जल गए। पटाखों के धमाके बंद होने के बाद पड़ोसियों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया।
- सड़क पर घूमती रही अग्निशमन की गाड़ियां, संकरी गलियों में नहीं घुस पाई
मोहल्ला मुगलपुरा में दो मकानों में आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां भी शहर में पहुंच गई। मोहल्ला मुगलपुरा में दोनों मकान संकरी गलियों और आबादी के बीच में होने की वजह से अग्निशमन की गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं। इसके बाद छोटी गाड़ी गलियों के अंदर भेजी गई। हालांकि इससे पहले ही पड़ोसियों के सबमर्सिबल से आग पर काबू पाया जा चुका था।
- कई साल से चल रहा पटाखों का कारोबार, अफसरों को भनक तक नहीं
मोहल्ला मुगलपुरा में जिन मकानों में आग लगी, उनके मालिक हनीफ और सोनू का आतिशबाजी का काम करते हैं और कई सालों से अवैध रूप से पटाखे भी बनाए जा रहे हैं। आबादी के बीच पटाखे आग लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, आबादी के बीच पटाखे बनाए जाने के बारे में अफसरों को भनक तक नहीं लगी।
- मकानों में फैली मिली पटाखे बनाने की सामग्री
आग लगने के बाद जांच करने गए पुलिसकर्मी बाहर से पटाखे लाकर मकानों में रखने के दावे करते रहे, लेकिन दोनों मकानों की स्थिति अलग थी। वहां पर पटाखें में प्रयोग होने वाले गोले, लकड़ी का चूरा समेत अन्य सामग्री भी फैली हुई मिली, जिनमें आग लगी हुई थी। इसके अलावा अधबने पटाखे भी वहां पर पड़े हुए मिले।
- पड़ोसी आग पर काबू पाने में लगे, मालिक भाग गए
दोनों मकानों में आग लगने के बाद जले हुए पटाखे चारों तरफ फैले हुए थे तो पड़ोसी सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। बताया कि आग लगते ही मकान में पटाखे बनाने वाले वहां से निकलकर भाग गए। इसके बाद लोगों ने मकान मालिकों को तलाशने का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिसकर्मियों ने दोनों को फोन कर बुलाने का प्रयास किया तो फोन बंद मिले।
वर्जन-
प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मकान में पहले से ही पटाखे रखे हुए थे। वहां पर शाॅर्ट सर्किट होने से पटाखों में आग लग गई। पूरी घटना में कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सूरज कुमार राय, एसपी
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगने से झुलसे युवक को ले जाते लोग। संवाद