फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान में रखे पटाखों में लगी आग, धमाका होने पर दौड़े लोग

Mon, 22 Sep 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की कबीर कॉलोनी में रविवार की सुबह जयराज निवासी मेवला के मकान में रखे पटाखों में आग लग गई। उनमें तेज धमाका होने पर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुलिस ने मकान में पटाखे बनाने वाला शाहिद निवासी फरकनगर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे की कबीर कॉलोनी में जवाहरपुर मेवला गांव निवासी जयराज का मकान है, जो काफी समय से शाहिद निवासी फरकनगर जिला गाजियाबाद ने किराए पर ले रखा है। पड़ोसियों ने बताया कि शाहिद ने मकान में पटाखे बनाने शुरू कर दिए। रविवार की सुबह तेज धमाका होने पर ऐसा लगा कि जैसे गैस सिलिंडर फट गया हो। इससे आसपास के लोग डर गए। लोगों ने घरों से निकलकर देखा और आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने बताया कि मकान में किराए पर रहने वाला शाहिद वहां से भाग गया।
आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देकर बुलाया। अग्निशमन की गाड़ी आने से पहले ही आग बुझा ली गई। इसके बाद पुलिस ने पटाखे बनाने वाले शाहिद निवासी फरकनगर को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे के विवेचक विपिन यादव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

- टटीरी में बंद मकानों में बनाए जा रहे पटाखे
दीपावली पर्व नजदीक आते ही पटाखों का कारोबार करने वाले भी सक्रिय हो गए है और अब टटीरी में अपना ठिकाना भी बना लिया है। इसके चलते लगातार पटाखे बनाने और धमाके होने के मामले भी सामने आ रहे है। दो महीने पहले भी टटीरी के वार्ड दो में पटाखों में विस्फोट होने से एक मकान भरभराकर गिर गया था। इसके अलावा खेकड़ा पुलिस ने कस्बे के एक युवक को गाड़ी में लदे पटाखों के साथ गिरफ्तार कर किया। इससे पहले भी कई बार पटाखे पकड़े जा चुके है। बताया गया कि टटीरी में बंद मकानों में पटाखे बनाने का काम चल रहा है। इससे दोबारा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें