बस चालक की हार्टअटैक से मौत
बिनौली। कुलंजन गांव से डोला बारात लेकर जा रहे प्राइवेट बस के चालक की बिनौली में हार्टअटैक आने से मौत हो गयी। सूचना पर बिनौली पहुंचे बस चालक के परिजनों कोहराम मच गया। बस चालक जाकिर उम्र 50 वर्ष पुत्र बरखुदीन निवासी फुस वाली मस्जिद सोमवार को मेरठ के कुलंजन गांव से बस में बारात लेकर डोला गांव के चला था कि हर्रा गांव के पास उसके सीने में दर्द होने लगा तो उसने परिचालक बिनौली निवासी धर्मेंद्र को गाड़ी चलाने के लिये दे दी और अपने आप सीट पर बैठ गया। बिनौली आते ही उसका दर्द तेज हो गया तो वह बस से उतरकर सीएचसी बिनौली पर दवा लेने पहुंच गया। दवाई लेकर जब वापस चला तो वह नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस को शव का पीएम न कराने का प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने शव को उनके सपुर्द कर दिया। संवाद