जिंदा जल रहा था कार चालक लोग व्यस्थ थे विडियो बनाने में: पेरिफेरल पर कार में जिंदा जल रहे युवक की म?
- फोटो : BAGHPAT
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सप्रेस वे के दोनों ओर के वाहन रुकवाए
लोग वीडियो बनाकर वायरल करते रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मानवीय संवेदनाएं भी तार-तार हुई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। लपटें उठने लगी। हादसे में मौत का शिकार हुए रवि गोस्वामी का शव कार में जल रहा था। उसकी बगल से ही एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरते वाहन नहीं थमे। आग लगी कार और डीजल-पेट्रोल के टैंकर की बगल से ही वाहन गुजरते रहे। लोग वीडियो बनाकर वायरल करते रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर के वाहन रुकवाए गए।
खेकड़ा स्टेडियम के पास जैसे ही हादसा हुआ तो आसपास की ट्यूबवेल पर बैठे किसान मौके पर पहुंचे। राहत की कोशिश की गई, लेकिन अचानक कार में आग लग गई, जिस कारण किसानों को उल्टे पैर जान बचाकर दौड़ना पड़ा। एक तरफ डीजल-पेट्रोल के टैंकर में फंसी कार में आग लगी थी और दूसरी तरफ उसकी बगल से ही वाहन गुजरते रहे। लापरवाही की हद यह थी कि बाइक सवार भी आग लगी कार के पास से ही गुजर रहे थे। किसानों और राहगीरों ने पुलिस और एनएचएआई टीम को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को रुकवाया।