दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे ट्राला में लदी पुआल में लगी आग बुझाते अग्निशमनकर्मी। संवाद।
- फोटो : संवाद
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खड़े पुआल लदे ट्रैक्टर-ट्राॅला में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। वहां पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने आग बुझाई।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर आशीर्वाद रिसोर्ट के पास पुआल से लदा एक ट्रैक्टर-ट्राॅला खड़ा था। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे ट्राॅला में लदी पुआल में आग लग गई। वहां लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
संजय, आकाश, राहुल आदि ने बताया कि हवा के कारण आग नहीं बुझी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद वहां आई अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियों ने आग बुझाई।
उधर, ट्रैक्टर-ट्राॅला के मालिक का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि ट्राॅला मालिक और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।