फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस मिनट पहले स्टेशन से चला दी ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। स्टेशन से ट्रेन के देरी से चलने के बारे में अक्सर सुना होगा। मगर, ट्रेन के निर्धारित समय से पहले चले जाने का यहां मामला आया है। शामली से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन को बड़ौत रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को निर्धारित समय से 10 मिनट पहले चला दिया गया, जिस पर यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

शामली से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 6406 का बड़ौत स्टेशन से आगे जाने का निर्धारित समय सुबह 10 बजकर दस मिनट का है। मगर दैनिक यात्री सतेंद्र, विनय, राहुल, विनोद, राजीव, मनीष समेत अन्य का आरोप है कि ट्रेन को 10 बजे ही स्टेशन से रवाना कर दिया। जब वह दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे तो ट्रेन जा चुकी थी। जिस पर यात्रियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि वह रोजाना इसी ट्रेन से दिल्ली जाते हैं। ऐसा आज तक नहीं हुआ कि ट्रेन समय से पहले निकल गई। ट्रेन छूटने से कई यात्रियों की ड्यूटी भी छूट गई, जो दिल्ली में करते हैं। हंगामा करने वाले यात्रियों को किसी तरह से समझाबुझा कर शांत किया।
वर्जन
बडौत रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी का पहला ही दिन था, जबकि मेरी तैनाती किशनपुर बराल स्टेशन पर है। गलती से ट्रेन को समय से पहले रवाना कर दिया गया। इस पर ट्रेन के गार्ड को भी ध्यान देना चाहिए था, मगर उसने ध्यान नहीं दिया। - सुधीर शर्मा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें