बिनौली में सेनेटरी गोदाम में आग लगने के बाद नष्ट हुआ सेनेटरी सामान । संवाद
बिनौली। व्यापारी अंकित गुप्ता निवासी बिनौली के सरधना बस स्टैंड स्थित सेनेटरी के गोदाम में आग लग गई। इससे करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि दुकान से थोड़ी दूर गोदाम है। उसमे आग लगने से सिस्टन, वॉशलेशन, सिंक, शौचालय सीट समेत अन्य सामान जल गए। गोदाम से धुआं निकलने पर आग लगने का पता चला। आग लगने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
उन्होंने गोदाम के बाहर पड़ी पुआल से आग लगने की आशंका जताई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चलेगा।