फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटे पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में लिया
विज्ञापन

पीड़ित पुत्र ने आरोपी पिता के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव में पारिवारिक विवाद में खेतों पर काम कर रही पहली पत्नी और पुत्र पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पुत्र ने पिता के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी निवासी मुकन सिंह सिंह पुत्र हरि सिंह ने दो शादी की है। मुकन सिंह के पुत्र मनीष ने बताया कि वह और उसकी मां कमलेश पिता से अलग रहते हैं। वह अपनी मां कमलेश के साथ 26 जनवरी को शाम के समय खेत में कार्य कर रहा था, तभी उसके पिता मुकन सिंह अपने दो साथियों के साथ खेत में पहुंचे और मेरी मां कमलेश के साथ मारपीट करने लगे। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उस पर दो फायर झोंक दिए। इससे वह और उसकी मां बाल-बाल बचे। मनीष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया मामला पारिवारिक विवाद का है। आरोपी को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें