फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सराफ से एक करोड़ की रंगदारी मांगने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बे के सराफ विपुल जैन से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। यह रंगदारी व्हाट्सएप मैसेज भेजकर मांगी गई थी। पुलिस ने मेरठ निवासी वंदना भोला और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विपुल जैन ने बताया कि 17 अक्तूबर से उन्हें अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजे जा रहे थे। इन संदेशों के स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। रुपये नहीं देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। जैन ने मोबाइल के स्क्रीनशॉट और शिकायत पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने यह भी बताया कि वंदना भोला ने जून 2025 में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया था। अब उन्हें फिर से धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ विपुल जैन के अनुसार, यह मामला केवल रंगदारी का नहीं है। वंदना भोला ने पहले भी उनके खिलाफ जून 2025 में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में जैन को जेल भी जाना पड़ा था। वर्तमान में मिल रही धमकियों को इसी पुरानी दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें