फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्भवती महिला को पीटने पर दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला के पेट पर लात मारने से गर्भ में शिशु की मौत होने का आरोप भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। आचार्य खेड़ा गांव में एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की पेट पर लात मारने से मौत हो गई। महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर गांव के ही महेश और दिनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




आचार्य खेड़ा गांव निवासी सीमा ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती थी। 12 फरवरी को वह घर से घेर में गोबर डालने जा रही थी। गली में पड़ोसी महेश और दिनेश ने उसके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसके पेट में लात लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। सीमा ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में याचिका दाखिल की। न्यायालय के आदेश पर अब प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें