फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समेत 60 समर्थकों पर रिपोर्ट

Wed, 18 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के पिलाना में ढोल नगाड़ों की थाप पर आलीशान महंगी गाड़ियों के  काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रधान पद प्रत्याशी के जुलूस को पुलिस ने रोक लिया, लेकिन प्रत्याशी पुलिस से उलझते हुए आगे बढ़ गए। पुलिस ने प्रत्याशी समेत उनके 60 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम गौसपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी इरफान चौधरी अपने साथ आठ ट्रैक्टर  और सात लग्जरी गाड़ियों के काफिले को लेकर अपने समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे।

पुलिस ने इन्हें रोशनगढ़ गेट पर ही रोकने का प्रयास किया, लेकिन इरफान चौधरी नहीं माने, पुलिस की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई। समर्थक भी उलझ पड़े और जबरन आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


ढोल, नगाडे़ बजाते हुए नामांकन स्थल तक जा पहुंचे। जिस पर पुलिस ने इरफान चौधरी एवं 60 अन्य लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें