बागपत। काठा गांव के नीटू के घर से छह साल पहले चोरी हुई रिवाल्वर की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
काठा गांव निवासी पूनम ने बताया कि उसके देवर नीटू की कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। नीटू की हत्या के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी किया, जिसकी रिवाल्वर उन्होंने खरीद ली थी। नवंबर 2019 में घर में शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ली गई। काफी तलाशने के बाद भी रिवाल्वर के बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पूनम ने कुख्यात से हत्या का खतरा जताते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।