फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत शुगर मिल का पेराई सत्र बंद

Wed, 27 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत ।  बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड ने सोमवार की रात में पेराई सत्र बंद करने की घोषणा कर दी। मिल ने 12 मार्च तक का किसानों के गन्ने का भुगतान किया। अभी 17 करोड़ रुपये का भुगतान शेष है।
विज्ञापन


मंगलवार को बागपत शुगर मिल में पेराई सत्र समापन कार्यक्रम का आयोजन किया । मिल ने पेराई सत्र सोमवार की रात में बंद किया। समापन कार्यक्रम में मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने कहा किसानों ने काफी सहयोग किया। इस मिल ने 100 प्रतिशत क्षमता उपयोग किया। जो पिछले पेराई सत्र की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि इस बार पिछले पेराई सत्र की तुलना में गन्ना 2.73 क्विंटल कम खरीदा गया, लेकिन चीनी इस बार अधिक बनी है।  प्रदीप त्रिपाठी ने कार्यक्रम में किसानों से अधिक से अधिक शीघ्र प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने के लिए कहा है। इसमें मुख्य अभियंता पीके त्यागी, मुख्य लेखाकार एसके गोपाल, मुख्य रसायनविद असीम मिश्रा, मुख्य गन्ना अधिकारी एसके सिंह, जगत सिंह, राजीव कुमार, चमन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें